मनोज बुधौलिया बने बुंदेलखंड के कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
कालपी द्वार से उरई तक निकाला गया काफिला, 11 किलो की माला पहनाकर किया गया अभिनंदन

सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई (जालौन)। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय क़े द्वारा मनोज बुधौलिया को बुंदेलखंड क्षेत्र का कार्यवाहक क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही जनपद जालौन के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज बुधौलिया का भव्य स्वागत पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कालपी द्वार से लेकर उरई तक जुलूस के रूप में काफिला निकाला गया और शिव शक्ति गार्डन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें 11 किलो की फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मनोज बुधौलिया ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें लियाक़त अली (क्षेत्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), रविंद्र श्रीवास्तव ‘सोनू’ (जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ), वासुदेव यादव (क्षेत्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ), उस्मान खान (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक), भगवान सिंह (जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ), ज्योति बाथम (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), कौशल कोटरा (जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ), नौशाद (जिला उपाध्यक्ष), अमित दीक्षित (नगर अध्यक्ष उरई), संजू प्रजापति, महेश बाबा, पूरन कुशवाहा, संजय व्यास, विकास कुशवाहा, संजीव जाटव, राघवेंद्र गंधरे, दिलीप खंगार, अन्नू महाराज, रविकांत श्रीवास्तव, शिवेंद्र श्रीवास्तव, रामू चौहान, नजीर अहमद, संजय क्योंलारी, अनीता पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।