
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। खेतों में भैंस चराने गई महिला की लाठी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से महिला बेहोश होकर गिर गए। आनन फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी उषा देवी (50) पत्नी अरविंद कुमार शुक्रवार की दोपहर गांव के बाहर खेतों में भैंस चराने के लिए गई थी। भैंस चराते समय वह बंबा किनारे पहुंच गई। जहां से हाईटेंशन लाइन निकली थी, जो काफी नीचे थी। भैंस चराते समय अचानक से उनकी लाठी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। लाठी के टकराते ही करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर वहीं गिर गई। आसपास खेतों में काम करते हुए लोगों ने महिला को करंट लगता हुआ देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।