सोनभद्र

यूपी और झारखंड सिमा पर पुलिस में चलता रहा घंटों विवाद

यूपी के युवक का झारखण्ड सिमा पर मिला था शव

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में यूपी-झारखंड सीमा पर प्रवाहित सततवाहिनी नदी के किनारे बुधवार की सुबह युवक का शव मिला। वह मंगलवार की शाम को दोस्त के साथ घर से निकला था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। सोनभद्र और झारखंड की पुलिस घंटों किसके क्षेत्र में शव है, इसको लेकर उलझी रही। गूगल मैपिंग के बाद सोनभद्र पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
बुटबेढवा ग्राम पंचायत निवासी अंगद पासवान (28) गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता सुरेश के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब चार बजे अंगद अपने दोस्त प्रमोद पासवान के साथ घूमने निकला था। रात में वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। बाद में प्रमोद पासवान के घर पहुंचे तो उसने काफी पहले ही अंगद के घर जाने की बात कही। प्रमोद को साथ लेकर फिर से खोज शुरू की गई।
बुधवार की भोर में अंगद का शव सतत वाहिनी नदी के किनारे मिला। उसके चेहरे पर दो-तीन स्थानों पर कट के निशान थे। इसे देखकर हत्या का भी शक जताया गया। अंगद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में छोटा था। उसे एक पुत्री छोटी (5) और पुत्र अंश कुमार (3) हैं। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना इंस्पेक्टर श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में लिया। सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ ने बताया कि युवक नशे का आदी था। संभव है कि गिरने से उसे चोट लगी हो। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमा विवाद में एक घंटे उलझी रही पुलिस
अंगद पासवान का शव सततवाहिनी नदी के किनारे यूपी-झारखंड की सीमा पर मिला। सीमा विवाद को लेकर सोनभद्र और गढ़वा की पुलिस घंटे भर उलझी रही। दोनों ही शव एक-दूसरे के क्षेत्र में होना बता रहे थे। बाद में मोबाइल के गूगल से लोकेशन के बाद विवाद समाप्त हुआ। तब विंढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button