सोनभद्र

शौचालय घोटाला में आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव में शौचालय के निर्माण कार्य में सरकारी धन के गबन के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला सचिव पर गबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज था। मामले में ग्राम प्रधान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
ग्राम पंचायत धूमा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर शौचालय के निर्माण के लिए धन का आवंटन किया गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से शौचालय निर्माण में जमकर अनियमितता बरती गई। जांच में घोटाले की पुष्टि के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि छठ पर्व मनाने सचिव के घर आने की सूचना मिली थी। महिला एसआई सविता सरोज के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सचिव चांदनी गुप्ता को उनके राबर्ट्सगंज पूरब महाल स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button