कालपी (जालौन)। बीती शाम को कॉलपी के प्राचीन बिहारी घाट के समीप यमुना नदी में लावारिस महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राचीन बिहारी घाट के समीप यमुना नदी की जलधारा में एक महिला की लाश दिखलाई दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली कालपी की पुलिस को दे दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ,उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हालातों का निरीक्षण किया। जेसीबी मशीन के माध्यम से देर रात को करीब 10 बजे यमुना नदी के पानी से महिला के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई गई है ।अनुमान लगाया जा रहा है कि समीप के ग्राम से बहती हुई अवस्था में महिला की लाश कालपी में पहुंची तथा घाट के किनारे व थम गया कुछ भी हो पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close