जालौन (उरई)। बृद्ध महिला के सोने चांदी के आभूषण व नकद रूपये पुत्रों ने हड़प लिये। सम्पत्ति हड़पने के बाद मां भरण-पोषण के लिए परेशान हैं। पीड़ित ने एस डी एम को प्रत्यावेदन देकर भरण-पोषण दिलाने की मांग की है।
चैधरयाना निवासी रामवती पत्नी बृजलाल ने बताया कि उनके 3 चन्द्रभान, हमीर सिंह व चन्द्रशेखर पुत्र है। महिला ने एस डी एम को बताया कि उनके पति व पुत्रों ने 10 लाख रुपये नकद, सोने चांदी के आभूषण गुमराह करके हड़प लिये। सम्पत्ति हड़पने के बाद वह भरण-पोषण के लिए परेशान हैं। दो समय का खाना नहीं मिल पा रहा है। पुत्र व पुत्रवधू खाना मांगने पर मारपीट करते हैं। पीड़ित ने वृद्ध महिला ने एस डी एम से भरण-पोषण दिलाये जाने की मांग की है। महिला की शिकायत पर एस डी एम ने मामले के निस्तारण के लिए सुलह अधिकारी लक्ष्मीकांत शाक्य को आदेश दिया है। एस डी एम के निर्देश पर सुलह अधिकारी ने तीनों पुत्रों को नोटिस जारी कर दिये हैं।