सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई(जालौन)। गाँधी महाविद्यालय उरई के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत तृतीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। आज का विषय- ’संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता’ रखा गया। आज के मुख्य वक्ता रितेश कुमार’ असिस्टेंट प्रोफेसर गांधी महाविद्यालय उरई ने सभी छात्र/छात्राओं को विस्तार से संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल 14 से 18 तक समानता का अधिकार का वर्णन है, जिसके अनुसार सभी नागरिक एक समान हैं। आर्टिकल 19 से 22 तक स्वतंत्रता का अधिकार वर्णित है, जिसके अनुसार बोलने, विचार रखने, आवागमन की स्वतंत्रता सभी को प्राप्त होती है। अन्य अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की। इकाई प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोनू कुमार मिश्र ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के द्वारा प्रदत्त जो अधिकार है उन्हें संवैधानिक अधिकार कहते हैं। भारतीय संविधान में अनेक अधिकारों का वर्णन किया गया है। जिनमें स्वतंत्रता का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार आदि शामिल हैं। द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ मोनू कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी श्री धमेंद्र कुमार, भूपत प्रसाद, श्री प्रमोद कुमार, राज मिश्रा, काजल, भरत कुमार, प्रशांत तिवारी, शुभांग परिहार, शालिनी देवी, सागर आगवान आदि समस्त छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-शिविर को संबोधित करते धर्मेंद्र कुमार