जालौन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम हुआ संपन्न

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा ध्वज पूजन किया गया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सरस्वती शिशु मंदिर सालाबाद में संपन्न हुए संघ के ग्रामीण क्षेत्र के वन विहार कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज पूजन, मां भारती के जयघोष और माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक समग्र ग्राम महेशजी ने संघ के इतिहास को संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने हिंदू एकता की बात करते हुए कहा कि समय है कि जाति पाति में बंटकर सभी हिंदू एक हों और राष्ट्रहित में कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं खो खो प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के छात्र, छात्राओं के बीच कराया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रचारक शिवमजी, खंड कार्यवाह कृष्णप्रताप, अखंड प्रताप सिंह, कैलाशबाबू वर्मा देवरी, पवनदूत बादल, राजा भदौरिया, मनोज बादल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button