उरई

 बहुजन समाज के महापुरुषों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही पार्टी-मूलशरण।।

 

उरई (जालौन)। आज मंगलवार को जालौन वाईपास स्थित शिवशक्ति गेस्ट हाउस में जन अधिकार पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव संजीव शाक्य तथा विशष्ट अतिथि के रूप में मूलशरण कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बालकराम दोहरे, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शंखवार, मंडल सचिव बृजमोहन कुशवाहा मौजूद रहे।बैठक सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व जेडीसी अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा ने कहा कि जनाधिकार पार्टी वर्तमान में बहुजन समाज के महापुरुषों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है और उन्ही के नारे जनाधिकार पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी की सोच को पूरा करने के लिए जाति आधारित जनगणना कराने के लिए पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों के आंदोलन को मजबूत करने की जरुरत है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे बालकराम दोहरे मंड़ल उपाध्यक्ष, रामगोपाल शंखवार, बृजमोहन कुशवाहा, लालू कुशवाहा, सुन्दर सिंह कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पाल, महिला जिलाध्यक्ष मीना कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष लालसिंह ने सम्बोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से राजू अहिरवार, शत्रुघन कुशवाहा, अतुलसिंह, जितेंद्र कुशवाहा, कृपाराम कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Related Articles

Back to top button