जालौन(उरई)। ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह राजावत को मनोनीत किया गया। पंचायत सहायकों की बैठक ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इसके उपरांत ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह राजावत को मनोनीत किया गया। इसके अलावा रानो, सुशील कुमार व दर्शन को उपाध्यक्ष, नेहा पाल व अभिनय तिवारी को महामंत्री, अर्जुन सिंह पाल मीडिया प्रभारी, विपिन कुशवाहा कोषाध्यक्ष, जयवी सिंह, रोशनी गौतम, यशपाल व स्नेहा पटेल को मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कार्यकारिणी में जिन सदस्यों को स्थान मिला है वह अपनी जिम्मेदारी को समझें। कर्मचारी हित के साथ ही जनता के हित को भी देखें। ताकि किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। उन्होंने नव मनोनीत सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर तारिक, सावन पटेल, नितिन, कोमल वर्मा, शीलू पांचाल, संगीता साहू, रिंकी, रिचा तिवारी, भूपेंद्र पटेल खर्रा, शशि मोहन आदि मौजूद रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close