जालौन(उरई)। विवाह के बाद ससुरालवाले दहेज में 60 लाख रूपए नकद व लखनऊ में प्लाट की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर महिला को प्रताड़ित करने लगे। ससुरालवालों की प्रताड़ना व घर से निकाल दिये जाने के बाद पीड़िता अपने माता-पिता के घर में रह रही हैं। महिला के शिकायत पर पुलिस पति समेत 3 लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। नम्रता देवी पत्नी अभिषेक कुमार निवासी गली नम्बर 6 राजनगर पुला कालोनी दिल्ली ने बताया कि उनका विवाह अभिषेक पुत्र दिनेश के साथ हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत से दान दहेज देकर विदा किया था। माता-पिता की सम्पत्ति को देखकर उनके ससुरालवालों को लालच लगने लगा तथा उस पर सास ससुर व पति मायके से पैसा लाने का दबाव बनाने लगे। महिला का आरोप है कि उनके पति दहेज के रूप में 60 लाख रूपए तथा लखनऊ में माता-पिता के पड़े प्लाट की मांग करने लगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप कि उनके पति ने उनके पेट में लात मार दी जिससे उनके पेट में पल रहे गर्भ का गर्भपात हो गया। ससुरालवालों ने उनका स्त्रीधन छीन कर घर से निकाल दिया है। घर से निकाले जाने के बाद वह पिता के घर में रह रही हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति अभिषेक, ससुर दिनेश व सास रेखा के खिलाफ दहेज व महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है ।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close