कोंच

भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

कोंच(जालौन)। भाजपा नगर इकाई द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े में बुधवार को सरोजनी नायडू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर हुतात्माओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरोजनी नायडू पार्क में भारत रत्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तथा शहीद स्मारक की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोहिया ने कहा कि भारत को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं ज्ञात अज्ञात शहीदों के कारण ही आज देशवासी मुक्त वातावरण में सांस ले रहे हैं और देश के महान संविधान में वर्णित अधिकारों व कर्तव्यों का उपयोग कर पा रहे हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने कहा कि भाजपा आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। देश की आजादी में अपना योगदान देने वालों का सम्मान करना गौरव की बात है। जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, शंभूदयाल स्वर्णकार, महेंद्र सोनी, कार्यक्रम संयोजक सुशील दूरवार, ओपी कुशवाहा, दीपक मिश्रा, राघवेंद्र निरंजन, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, शैलेंद्र पटैरिया, अनिल पटेल, शंकर लाल वर्मा, महेंद्र अग्रवाल, सौरभ पुरवार, रोहन नामदेव, रवींद्र रायकवार, मानसिंह कुशवाहा, परमसुख कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर मंत्री मनीष नगरिया ने किया, आभार महामंत्री ओपी कुशवाहा ने जताया।

Related Articles

Back to top button