कोंच(जालौन)। झांसी जालौन ललितपुर निकाय क्षेत्र से भाजपा की विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी मौजूदा एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से कहा कि उन्होंने उनका छह वर्ष का कार्यकाल देखा है, उन्होंने बिना किसी भेदभाव के गांवों में विकास के लिए काम किया है। अब वह एक बार फिर उनके बीच हैं और वह भरोसे के साथ कह सकतीं हैं कि डबल इंजन की सरकार में ग्रामीण विकास को नए आयाम मिलेंगे।
आगामी 9 अप्रैल को निकाय क्षेत्र के एमएलसी के लिए होने जा रहे मतदान को लेकर भाजपा ने अपनी महिला प्रत्याशी रमा आरपी निरंजन की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ रमा लगातार अपने वोटरों से संपर्क साधने में जुटी हैं। रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन छुन्ना के संयोजकत्व में ‘आशीर्वाद सभागार‘ में आयोजित सम्मेलन के दौरान कोंच ब्लॉक के ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को संबोधित करते हुए झांसी जालौन ललितपुर निकाय क्षेत्र से भाजपा की एमएलसी प्रत्याशी रमा आरपी निरंजन ने कहा कि मोदी और योगी की अगुवाई में देश और प्रदेश हर क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई इबारत लिखने का काम कर रही है। सरकार को और मजबूती देने के लिए जरूरी है कि प्रदेश की विधायिका के उच्च सदन में भी भाजपा के अधिकाधिक विधान परिषद सदस्यों को बड़े मतांतराल के साथ चुन कर भेजें। कार्यक्रम को एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, शिवप्रसाद निरंजन आदि ने भी संबोधित करते हुए रमा को आश्वस्त किया कि गांवों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भाजपा की नीतियों रीतियों में पूरा भरोसा है और वे सरकार के साथ कदमताल करने के लिए तत्पर हैं। इस दौरान सुनील लोहिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह डिंपल, शंभूदयाल स्वर्णकार, शिवप्रसाद निरंजन, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्रसिंह निरंजन छुन्ना, आनंद बाबूजी वोहरा, प्रदीप गुप्ता, अंजू अग्रवाल, कृष्णा झा, कमलेश चोपड़ा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मुखिया, हिमांशु पटेल, ओपी कुशवाहा, बादाम सिंह कुशवाहा, अरविंद उर्फ लालजी प्रधान, शिवराम पटेल कैथी, अर्चना सोनी, प्रधान किशुनपुरा विनोद कुमार, राहुल कुमार, रवि महाराज विरगुआं, श्रीकांत पटेल, रवींद्र अहिरवार, मिस्टर प्रधान धनौरा, प्रधान गेंदौली दिग्विजय गुर्जर, अच्छे लाल महाराज, अनिल पटेल, नंदकिशोर पचीपुरा, बॉबी पनयारा, रविकांत कुशवाहा, नंदिनी पटेल, गौरव पटेल, मुलायम कुशवाहा, दीपक मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, रामकुमार मंगरा, नदनकिशोर बसोव, सुरेंद्र पिंडारी, सिद्धांत नरी आदि मौजूद रहे।

