जालौन

जालौन में प्रतिबंधित पेड़ों की धड़ल्ले से कटान, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

जालौन ।वन विभाग प्रतिबंधित धार्मिक व चिकित्सकीय पेड़ों की अवैध कटान पर रोक नहीं लगा पा रहा है ।ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगर क्षेत्र के आसपास प्रतिबंधित पीपल, नीम, शीशम के पेड़ों की कटान हो रही है तथा नगर में चुंगी नंबर 4 व बंगरा मार्ग पर स्थित आरा मशीनों पर उनकी चिरायी की जा रही है। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित पीपल, नीम, शीशम, बरगद, नीम आदि की अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी है। चुंगी नंबर 4 पर स्थित आरा मशीन पर प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी की चिराई चल रही है। सूचना के बाद भी वन विभाग कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। पीपल के वृक्ष धार्मिक मान्यता दी जाती है तथा उसमें शनिदेव व लक्ष्मी का वास माना जाता है ।इसके साथ ही आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी और औषधीय माना गया है, यही कारण है कि इसके कटान पर रोक लगाई गई है। यही हाल आम के वृक्ष का भी है। शीशम के वृक्ष की लकड़ी भी उपयोगी है। लेकिन वन विभाग की ढिलाई और मिलीभगत के चलते कई क्षेत्रों में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। वे पुराने परमिट को दिखाकर लंबे समय तक कटान और बिक्री करते रहते हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरा मशीन पर चल रही चिराई पर सवाल खड़े किए हैं। नगर में संचालित आरा मशीनों पर प्रतिबंधित लकड़ी की चिराई लगातार जारी है। बंगरा रोड स्थित चुंगी नंबर 4 के पास आरा मशीन पर प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी की चिराई की जा रही है। दीपक, मनीष, पवन, मनोज आदि ने बताया कि इन प्रतिबंधित पेड़ की लकड़ियों की बाजार में अच्छी कीमत मिलने के कारण इसकी मांग अधिक रहती है, और इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध तरीके से व्यापार कर रहे हैं। लोगों ने डीएम से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और पुराने परमिटों की आड़ में हो रही अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button