जालौन

छह पुला के पास साइकिल और ई-रिक्शा की भिड़ंत, तीन घायल

जालौन नगर के छह पुला क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार हादसा देखने को मिला, जहां साइकिल और ई-रिक्शा आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक उदय सिंह (निवासी औरैखी) और साइकिल सवार कमल सिंह (निवासी परवई) के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ई-रिक्शा में बैठी एक महिला भी चोटिल हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button