
भीम राजावत
जालौन। थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम हरिपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 शामिल हैं। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन-1930 की जानकारी भी दी गई।
एंटी रोमियो टीम ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर भी चर्चा की। इसके अलावा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
थाना कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए वह 24 घंटे प्रतिबद्ध है।



