जालौन

जालौन: कियामदी गांव में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

भीम राजावत

जालौन जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कियामदी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी विजय बरार के घर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। बाल्टियों और अन्य साधनों की मदद से लोग लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तेज लपटों के चलते आग पर नियंत्रण पाना आसान नहीं था।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देर से मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।

फिलहाल ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया है। हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और नुकसान का आंकलन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button