
भीम राजावत
जालौन। जालौन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो नगर क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख खान, फरहान मंसूरी और राजा खान के रूप में हुई है। ये तीनों काफी समय से पुलिस की रडार पर थे और इनकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी हुए करीब आधा दर्जन घंटे बरामद किए गए हैं, जो इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जा रहे हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह पूरी कार्रवाई जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र की है, जहां इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।



