जालौन

श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर पर साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा व 9 कुंडीय श्रीसीताराम यज्ञ का हुआ शुभारंभ

जालौन(उरई)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर पेट्रोल पंप पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा व 9 कुंडीय श्रीसीताराम यज्ञ का आज शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन नगर में भव्य व विशाल बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़ व श्रीराम के साथ हनुमानजी के गीतों से नगर भक्ति रस में डूब नजर आ रहा था।

नगर के प्रमुख हनुमानजी के मंदिर श्री वीर हनुमान बालाजी मंदिर में चतुर्थ 9 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीराम लीला महोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिन नगर मंदिर से भव्य व विशाल शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी जो पैट्रोल वाले श्री हनुमान जी मंदिर से शुरू हुई यात्रा काली माता मन्दिर सरस्वती माता मंदिर, द्वारिकाधीश, बड़ी माता, छोटी माता, नाना महाराज मंदिर, गणेशजी मंदिर होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची।नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में बैंड बाजा पर बज रहे भजनों की ध्वनि पर भक्त जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे तो मातायें बहिनें सर पर कलश लेकर भक्ति के रस में सरावोर होकर आगे बढ़ रही थी। भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली बैंड-बाजे व डी जे में बज रहे भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया था। बज रहे भजनों से उस दौरान मन्दिर के पुजारी कमलेश व पत्नी पुष्पा अपने सिर पर श्रीमद्भागवत गीता महाग्रंथ को धारण किये थे। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम दरवार समेत भगवान के विभिन्न रुपों की झांकी के राजीव विश्नोई, अनुरुद्ध विश्नोई, राजा विश्नोई कथा व्यास आचार्य पंडित अंकित पचौरी चल रहे थे। पारीक्षत कमलेश पुजारी व यज्ञाचार्य पं. अमित तिवारी, भगवानदास गुप्ता , जय पचौरी, देवेंद्र कुमार, लवकुश, अंशुल गुर्जर, रिषव यादव, अंशुल पटेल , क्षितिज सेंगर, छोटू परिहार, गोलू, अर्पित चौरसिया, निशा, नीलम, अर्चना, ममता, सुनीता, अर्पणा, कल्पना, विनीता, संगीता, विवेचना, प्रवीना आदि भक्त सम्मलित थे।शोभायात्रा में सम्मिलित भक्तों के लिए समाजसेवियों द्वारा जगह जगह मिष्ठान, चाय, पानी, जूस की व्यवस्था की गयी थी तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button