जालौन

घर से प्रेक्टिकल देने गई बी ए फाइनल की छात्रा एक सप्ताह से लापता

जालौन(उरई)। घर से प्रेक्टिकल देने के नाम पर निकली बी ए फाइनल की छात्रा एक सप्ताह से गायब है। घर से गायब दलित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सामान्य वर्ग के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीड़ित पिता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। प्रार्थी की 20 पुत्री बीए फाइनल की छात्रा है। वह 1 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे प्रेक्टीकल देने हेतु घर से निकली थी। शाम को जब घर वापिस नही हुई तो स्कूल के अध्यापक से सम्पर्क किया तो उन्होने बताया कि आज इनका प्रेक्टीकल नही था और न ही स्कूल आयी। इसके बाद प्रार्थी ने रिश्तेदारो के यहाँ पता लगाया तो कही भी पता नहीं लगा है। बाद पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी पुत्री को गांव का युवक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर बहला-फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया है।आरोपी युवक अहमदावाद में किसी कम्पनी में कार्य करता है। वही ले गया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button