जालौन

घर से बाजार जा रहे युवक की कुछ लोगों ने की मारपीट

जालौन(उरई)। घर से बाजार सामान लेने जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रोक लिया तथा रंगबाजी दिखाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट कर दी जिससे युवक घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन ज्ञात व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला रापटगंज निवासी आकाश साहू पुत्र राकेश ने बताया कि वह। यह अपने घर से बाजार सामान लेने जा रहा था तभी मुहल्ला तोपखाना में रंगबाजी दिखाते हुए जाकिर पुत्र जफर, इरफान पुत्र बाबू, ताहिर बाबा अज्ञात निवासी मुहल्ला तोपखाना व करीब 3 – 4 लोग अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक कर रोक लिया तथा पूछा कि कहा जा रहा है हमने बताया हम बाजार जा रहे है तो रंगबाजी दिखाते हुए गाली गलौच करने लगे जब गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे जिससे उसके चोटे आयी है जब मुहल्ला के लोगो ने रोका तो जान से मार डालने की धमकी देकर मौके से भाग गये। पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपी जाकिर, इरफान, ताहिर बाबा व 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोक कर गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button