
जालौन(उरई)। अकोढ़ी दुबे में स्थित श्री हनुमानजी के खेरा पति सरकार मंदिर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन हुआ।समापन के मौके पर मंदिर परिसर में पूरे गांव समेत आसपास के गांवों का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
अकोढ़ी दुबे में गौशाला के सामने स्थित श्री हनुमान जी के खेरा पति सरकार मंदिर में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ कराया गया। पाठ के समापन के बाद देश में अमन चैन व सुख समृद्धि के साथ दैवीय आपदाओं से रक्षा के लिए हवन किया जायेगा। हवन के उपरांत गांव के साथ आसपास के गांवों के लोगों के विशाल भंडारे का आयोजन होगा किया गया जिसमें गायर कुठौंदा, पहाड़पुरा के साथ अकोढ़ी दुबे के हजारों भक्तों ने पहुंच कर हनुमानजी के चरणों में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राजीव कुमार द्विवेदी, संजीव द्विवेदी, प्रकाश पाठक, नवनीत दुबे, प्रशांत द्विवेदी, हेमवती नंदन पिपरिया, रामकिशोर साहू, रामकुमार बाथम आदि ने सहयोग किया।

