
जालौन(उरई)। मेला देखने आए व्यक्ति की बाइक अज्ञात बाइक चोरों ने उड़ाई। पीड़ित वाहन स्वामी ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम तरसौल निवासी अनुरूद्ध ने पुलिस को बताया कि बीती तीन फरवरी को वह नगर में लौना रोड पर लगे श्रीबाराहीं देवी मेला और विकास प्रदर्शनी को देखने के लिए आया था। सुबह करीब 11 बजे उसने बाइक मेला गेट के सामने खड़ी कर दी और वह मेला देखने के लिए अंदर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

