जालौन

जालौन प्रीमियर लीग में प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से दर्ज कराई धमाकेदार जीत

जालौन (उरई)। जालौन प्रीमियर लीग (जेपीएल) सीजन तीन का दूसरा मैच प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया। जिसमें प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की।

सागर इलेवन कोंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभाकर एकेडमी उरई की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए आठ ओवर में 78 रन बना दिए। ओपनर अंकुर यादव ने 33 गेंदों में 8 चौकों के साथ 42 रन बनाए। टीम के कप्तान श्रीकांत ने 35 गेंदों 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। विकेट कीपर अभि ने 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 37 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 205 रनों का लक्ष्य दिया। सागर इलेवन कोंच की ओर से मानस मिश्रा ने 4 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर इलेवन कोंच की टीम की तेज शुरुआत रही। ओपनर वेद शर्मा ने 13 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। टीम ने एक समय पर 2.4 ओवर में 31 रन बना लिए थे। लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई। उरई की ओर अभिषेक यादव की धारदार गेंदबाजी ने कोंच की टीम को घुटनों पर ला दिया। अभिषेक यादव ने 3.3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिये। और सागर इलेवन कोंच की पूरी टीम मात्र 13.3 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से जीत दर्ज कर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button