जालौन

जालौन प्रीमियर लीग 3 के दूसरे सीजन का आगाज आज

जालौन (उरई)। जालौन प्रीमियर लीग 3 के दूसरे सीजन का आगाज 7 फरवरी से होगा। इससे पूर्व छत्रसाल मैदान पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टर्फ पिच बिछाकर उसका पूजन किया जायेगा ।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए नगर में जालौन प्रीमियर लीग की शुरूआत दो वर्ष की गई थी। पिछले वर्षों में आयोजित हुए टूर्नामेंट में रिकॉर्ड दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। इस वर्ष दूसरे सीजन 3 का आगाज 7 फरवरी दिन शनिवार से होगा जो 15 तक चलेगा । इसको देखते छत्रसाल मैदान की साफ सफाई करा दी गई है। साफ सफाई के साथ ही पिच तैयार की गई है। इस बार खिलाड़ियों के लिए टर्फ विकेट पिच तैयार की गई है। आयोजक गौरीश द्विवेदी ने बताया कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पिच का अहसास कराने के लिए टर्फ विकेट (कृत्रिम घास से बनी पिच) बनाई गई है। ताकि गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। पिच बनाने के बाद पिच का पूजन वैदिक विधि विधान के साथ और नारियल तोड़कर किया जायेगा । शनिवार से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच खेला जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button