जालौन

दलित बस्ती में पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा खोदी गई रोड से लोग परेशान

जालौन(उरई)। नगर के दलित बस्ती में पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा गली को खोद दिया गया था। 2 महीने से मोहल्ला हरीपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क व गली में भरे पानी के यहां के बाशिंदों को परेशानी हो रही है।

नगर के लगभग हर गली में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन डालने का काम लगभग 2 वर्ष से चल रहा है किन्तु अभी अधूरा पड़ा है। नगर के वार्ड नम्बर 3 के मोहल्ला हरीपुरा में पप्पू वर्मा के मकान राजकुमार के पास स्थित कुंआ के पास तक गली की सड़क उखड़ी पड़ी है। दो महीने से सड़क उखड़ होने तथा गली में पानी भर रहने के कारण यहां के बाशिंदों को परेशानी हो रही है।इसके साथ वार्ड 3 में मोहल्ला जोशियाना में अनिल के मकान से राजेश याज्ञिक के मकान तक गली उखड़ी पड़ी है ।गली में गंदगी रहने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। गली पानी व कीचड़ होने के निकलने में दिक्कत हो रही है।यह परेशानी लम्बे समय से चल रही है। इसके बाद भी जल निगम या नगर पालिका परिषद द्वारा द्वारा यहां की समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। परेशान लोगों में रवि साहू, रिक्की वर्मा, संजय वर्मा, मोहित सोनी, पप्पू वर्मा, मुन्ना राजावत, आनंद साहू बताते हैं कि गाली की सी सी सड़क उखड़ी होने के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। वाहन निकालने में दिक्कत के साथ साफ-सफाई नहीं हो पा रही। पिछले दिनों बारिश होने के कारण पूरी गली में कींचड हो गया था जिससे सड़क में फिसलन हो गयी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button