
जालौन (उरई) । किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
उपनिरीक्षक जय किशोर को सूचना मिली कि ग्राम दहगुवां में काली माता मंदिर के पास एक संदिग्ध सड़क किनारे खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध रिसालत पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दहगुवां को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा 315 वोर व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

