
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। मानसिक रूप से कमजोर 50 वर्षीय चाचा के लापता होने की सूचना भतीजे ने पुलिस को दी है। पुलिस गुमशुदा की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी अनिल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उनके 50 वर्षीय चाचा गोविंद कुशवाहा मानिसक रूप से कमजोर हैं। वह प्रतिदिन सुबह घूमने जाते हैं और लगभग दो घंटे बाद वापस आ जाते थे। बीती 11 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे वह घूमने के लिए निकले थे। तीन चार घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। नाते, रिश्तेदारों के यहां और अन्य सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। भतीजे की सूचना पर पुलिस लापता चाचा की तलाश कर रही है।



