जालौन

अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को भेजा शिकायती पत्र

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। सहाव गांव में चार माह से गोशाला बंद है। फसल की बुआई के बाद किसान अन्ना जानवरों के चलते परेशान हैं। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर गांव की बंद पड़ी गोशाला को शुरू कराने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी किसान प्रशांत त्रिपाठी, अभिमन्यु, प्रहलाद, सुनील, मोहित, आजाद, आशीष त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रताप, विनय कुमार, कन्हैया, देवेंद्र, कुंज बिहारी, आशू, सुनील, देवेंद्र आदि ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि लगभग चार माह पूर्व बारिश शुरू होते ही गांव की गोशाला में पानी भरने से दलदल हो गया था। जिससे गोशाला में बंद पशु परेशान थे। पशुओं की परेशानी को देखते हुए ग्राम प्रधान, सचिव व किसानों की सहमति से गोशाला में बंद पशुओं को छोड़ दिया गया था। तबसे ही गोशाला का संचालन बंद है। गोशाला बंद होने से गांव में अन्ना पशु बढ़ गए हैं। खेतों में बुआई होने के बाद अन्ना पशु खेतों में घुसकर नुकसान कर रहे हैं। किसानों को फसल की रखवाली के लिए रात में खेतों में जागना पड़ रहा है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। इस बाबत वह एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व सचिव से भी मांग कर चुके है। लेकिन अभी तक गोशाला का संचालन शुरू नहीं हो सका है। किसानों ने डीएम से किसानों की परेशानी को देखते हुए शीघ्र ही गोशाला का संचालन शुरू कराने की मांग की है। इस बाबत बीडीओ गणेश कुमार ने बताया कि गोशाला में जाली आदि बनवाने का काम चल रहा है। काम पूरा होते ही गोशाला को शुरू करा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button