बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। नगर में अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। सुरक्षा को दर किनार कर अवैध रूप से बने कबांड के गोदाम दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुरक्षा उपायों के बगैर संचालित कबाड़ के गोदामों के बाद भी जिम्मेदार मूक दर्शक बने हैं।
नगर में कबाड़ के जगह जगह रिहायशी इलाकों में अवैध भंडार गृह बने हुए हैं। जिनमें कागज, गत्ता, प्लास्टिक व लोहा आदि का भंडारण हो रहा है। दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है जब नगर में ग्रामीण से बड़ी मात्रा में कबाड़ आयेगा जिसका भंडारण किया जायेगा ।सुरक्षा इंतजाम न हो ने के कारण ये कभी अग्निकांड का कारण बन सकता है। कबाड़ के गोदामों में आग से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। नगर में बंगरा मार्ग, औरइया मार्ग पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास, चुंगी नंबर 4 के पास, सहावनाका आदि रिहायशी स्थानों पर कबाड़ एकत्रित किया जा रहा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बने गोदामों के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। नगर की मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण कबाड़ का गढ़ बन गया है। कबाड़ के गोदामों के आसपास रहने वाले लोगों को हमेशा गर्मी के मौसम व दीपावली के पूर्व आगजनी का डर लगा रहता है। पड़ोसी होने के कारण आसपास के लोग खुलकर सामने नहीं आ पाते हैं। अग्नि शमन विभाग को जानकारी होने के बाद भी जांच करने तक जहमत नहीं उठाते हैं।



