जालौन

महिला हुई लापता पति ने पुलिस को दी सूचना

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। दो दिन पूर्व गांव से आई महिला देवनगर चैराहे पर बस से उतरी तभी से वह लापता है। पति ने पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी गंधर्व सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी कुछ दिन पूर्व कमसेरा गांव गई थी। दो दिन पूर्व वह गांव से घर वापस आ रही थी। सुबह वह कमसेरा से जालौन आने के लिए बस में बैठी। देवनगर चैराहे पर वह बस से उतर गई। वहीं से वह लापता हो गई है। काफी समय तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की। सभी नाते रिश्तेदारी एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पीड़ित ने पति ने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पति की तहरीर पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button