उरई

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर थाना कुठौंद में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याए

सत्येन्द्र सिंह राजावत

उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में थाना कुठौंद परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनमानस की शिकायतो को गंभीरता से सुना जाए और उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है, जिससे जनविश्वास में वृद्धि हो रही है और समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से हो पा रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने भी जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध किया जाए।
आज थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, आपसी रंजिश, घरेलू हिंसा, रास्ता अवरोध और अन्य अपराध से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, शेष शिकायतों के संबंध में आवश्यक जांच कर शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई थाना अध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button