माधौगढ़

पत्थरों के बीच मिला शव,नहीं हो पाई शिनाख्त

माधौगढ़(जालौन)। नगर के ऊमरी रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव पत्थरों के बीच मिला है। मृतक के शरीर की दुर्गंध फैली तो आसपास के लोगों को एहसास हुआ। खोजबीन की गई तो छत पर चढ़ाने वाले पत्थरों के बीच बाबा के रूप में अधेड़ व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना पुलिस को दी गयी तो मौके पर एसआई सर्वेश सिंह पहुँचे और शव को बाहर निकलवाया।

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

माधौगढ़। मृतक व्यक्ति के तन पर नाममात्र के कपड़े थे और चेहरे से मांग कर गुजारा करने वाला प्रतीत हो रहा था। उसके पास एक झोला था,जिसमें कुछ नहीं निकला। इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की बदबू से अनुमान है कि शव काफी घंटों का हो चुका था। धूप के कारण वह पत्थरों के बीच बैठ गया। इसी दरम्यान उसका पैर पत्थरों के बीच फंस गया। वह नहीं निकला तो वहीं तेज धूप में उसका दम निकल गया। ज्यादा बस्ती न होने के कारण किसी को पता नहीं चल सका। जब शव से बदबू आई तो आसपास के लोगों को पता चला। ढूंढने पर डॉ राजेन्द्र सिंह के रखे पत्थरों के बीच उसका शव लुढ़का हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Back to top button