जालौन

रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक में मारी टक्कर, सड़क पर पलटा ट्रक, चालक-क्लीनर घायल

 

जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र के कदौरा रोड स्थित लमसर मोड़ नाला के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर मामूली रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ट्रक दिल्ली से स्क्रैप लादकर हमीरपुर जनपद के बरुआ सुमेरपुर जा रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा स्क्रैप सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button