जालौन

24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

 

जालौन। थाना क्षेत्र के ग्राम खानूवा में 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हया पत्नी आमिर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उरई थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया से विवाहिता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हया की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। मायके पक्ष के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विवाहिता की मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button