सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई(जालौन)। जयहिंद नेशनल पार्टी निरंतर अपने राजनैतिक दायित्वो का निर्वहन करने के लिए संकल्पित है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के अनुशंसा से पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर का दायित्व सौंपा गया जिसके लिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, और पार्टी के मूल्यों और उद्देश्यों को कायम रखते हुए, पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की शपथ दिलाई गई।सभी नव-नियुक्त पदाधिकारीयों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और विश्वास कराया की वो सभी मिलकर पार्टी को एक नए मुकाम तक लेकर जाएंगे।पदाधिकारियों में डॉ.रवि खरे (राष्ट्रीय संयोजक), डॉ.राजीव मिश्रा(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),श्री हरि शंकर श्रीवास्तव(राष्ट्रीय महासचिव), डॉ.शहनशाह हसन आब्दी(राष्ट्रीय संगठन मंत्री),डॉ.कैलाश बिहारी सिंह(म.राष्ट्रीय सलाहकार),डॉ.ऋषि अस्थाना(राष्ट्रीय सह-संयोजक,बौद्धिक प्रकोष्ठ),श्री प्रदीप कुमार जायसवाल(राष्ट्रीय संयोजक,प्रबंधन समिति),डॉ.अमरेश कुमार(राष्ट्रीय सह-संयोजक,बौद्धिक प्रकोष्ठ),सी.ए. प्रमोद कुमार मिश्रा(राष्ट्रीय संयोजक,वित्त प्रकोष्ठ) एवं श्री आदर्श श्रीवास्तव(राष्ट्रीय सचिव) को पदभार सौंपा गया है।