अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (गोहन)। रविवार को गोहन में भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राधाकृष्ण मंदिर के महंत वीरू महाराज और महंत बलदेव गिरी ने जवाहर इंटर कालेज के पास स्थित रामजानकी मंदिर से हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। विहिप गौरक्षा के प्रांत सहसंयोजक ओंकार सिंह विक्की भैया व भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सेंगर भगवान की पालकी लेकर बाहर निकले। शोभायात्रा ऊमरी रोड स्थित रामजानकी मंदिर से ईंटो तिराहा,जालौन चैराहा,पुराना थाना परिसर से पोस्ट ऑफिस होती हुयी संतोषीमाता मंदिर से राधाकृष्ण मंदिर होते हुए रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में डीजे की धुन पर जय श्री राम के नारों का उद्घोष हुआ तो वहीं, शोभायात्रा के चलते प्रशासन में पुलिस भी पूरी तरह चाक-चैबंद रहा. शोभायात्रा में लोग डीजे की धुन एवं भजनों पर नाचते गाते भगवान राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे और चारों तरफ भगवान राम के जय श्री राम के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
विहिप बजरंगदल और हिन्दु संगठनों के तत्वाधान मे आयोजित शोभायात्रा मे सैकड़ों की संख्या में युवा हाथ में तलवार, डंडा एवं भगवा पताका के साथ जुलूस में शामिल हुए। उत्साहित युवा जय श्री राम का जयघोष करते हुए पैदल एवं बाइक से चल रहे थे इस शोभायात्रा के साथ आरएसएस मंडल कार्यवाह सुरेंद्र सिंह,बजरंगदल जिला सहसयोंजक महेंद्र परिहार,भाजपा मंडल महामंत्री योगेश त्रिपाठी,लवकुश लम्बरदार,राजू चैहान,मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, इन्द्रपाल चैहान, समर सेंगर,राजेंद्र सेंगर,मंडल मंत्री रवि राजावत, गजेन्द्र वर्मा, सुमित प्रजापति,पंकज सोनी, अंकुश तिवारी, मनोज, सभ्रान्त जन भोला पाठक,गोपाल दुबे,बड्डू महाराज,पिंटू परिहार,अजमेर सेंगर, पतलेश पत्रकार नीलकमल विपिन कुशवाह आशीष सियाराम शिवहरे ,गोपी प्रधान,अनुज दुबे,दिनेश,टुनटुन कुशवाहा,शीलू कुशवाहा,सुनील कुंडऊ,सत्यश्याम त्रिपाठी,शिवशंकर तिवारी,पवन ठाकुर,रामू चैहान,नितिन रंधौरा,शिवम तिवारी,राहुल परिहार,आकाश ठाकुर,अंकुश तिवारी,विकास दीक्षित,दीपू चतुर्वेदी सहित सैकड़ो की संख्या मे रामभक्त मौजूद रहे।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी महेश कुमार एसआई कृष्ण नारायण सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।