अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को नगर से आशानुरूप मत न मिलने के चलते कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी के हित में कार्य करते रहने की बात कही। विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा में उरई-जालौन सुरक्षित सदर सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान के तहत महिला प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी को चुनाव मैदान में उतारा गया था। लेकिन चुनाव परिणाम में उर्मिला सोनकर खाबरी को हार का सामना करना पड़ा। नगर से हुई पार्टी प्रत्याशी की हार को लेकर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल यादव ने जिलाध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा भेजकर बताया कि चूंकि वह पार्टी में नगर अध्यक्ष के पद पर थे। ऐसे में नगर जालौन में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने पूर्ण रूप से पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मेहनत की। लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए। पार्टी प्रत्याशी को जीत न दिला पाने की जिम्मेदारी लेते हुए वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने पद का त्याग किया है लेकिन पार्टी में उनकी निष्ठा पूर्व की भांति है। इसलिए पार्टी हित में वह सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे।