अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में युवा दिवस मनाया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त से परिचित कराते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान प्रतिभावान छात्राओं को एबीवीपी द्वारा शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तत्वावन में स्थानीय टारगेट कोचिंग सेंटर पर मनाई गई। कार्यक्रम में नगर मंत्री सत्यम याज्ञिक ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ और चरित्रवान होता है, वह देश निश्चित ही विकास करके उच्च शिखर पर पहुंचता है। हर्ष गुप्ता ने कहा कि यदि भारतीय संस्कृति को समझना है तो स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र को समझना आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन में भारतीय संस्कृति का दर्शन किया जा सकता है। सेंटर मैनेजर वीके परिहार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं। उठो, जागो और तब तक चलते रहो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह कथन राष्ट्र की धरोहर स्वामी विवेकानंद जी ने काफी समय पहले कहा था। इसकी प्रसांगिता आज भी उतनी ही है जितनी कि उस समय थी। कार्यक्रम में सेंटर की प्रतिभावान छात्राओं में निहारिका याज्ञिक, प्रिया विश्वकर्मा, आकांक्षा विश्कर्मा, अंशिका वर्मा, प्रनुतन पटसरिया को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रियांश सोनी, ध्रुव याज्ञिक, निखिल बाथम, अंतेश दीक्षित, आदित्य, अभिषेक बाथम आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय—