उरई

एनएमईओ-ओएस योजना: वैल्यू चेन पार्टनर (वीसीपी) के रूप में संस्थाओं का चयन किया जाएगा

उरई  उप कृषि निदेशक एस०के०उत्तम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित नेशनल मिशन आन एडिबिल ऑयल ऑयल सीड्स (NMEO-OS) योजना से जुड़े क्रियाकलापों हेतु जनपद के कृषक उत्पादक संगठन / सहकारी समितियों / सार्वजनिक निगम / निजी निगम का वैल्यू चेन पार्टनर (वी०सी०पी०) के रूप में चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषक उत्पादक संगठन / सहकारी समितियों के लिये पात्रता मानदंड निम्नलिखित पात्रता रखने वाले कृषक उत्पादक संगठन / सहकारी समितिया आवेदन कर सकेंगे- कंपनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकृत होना चाहिये। कम से कम 03 वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिये। कम से कम 200 किसान एफ०पी०ओ० या सहकारी समितियों में पंजीकृत होने चाहिये। पिछले 03 वर्षों में औसत कारोबार 09 लाख रूपये से अधिक होना चाहिये। एफ०पी०ओ० में किसानों द्वारा कम से कम 03 लाख रूपये की इक्विटी होनी चाहिये।
उन्होंने बताया कि वैल्यू चेन पार्टनर (वी०सी०पी०) के रुप में एफ०पी०ओ० / सहकारी समिति के चयन के लिए स्कोरिंग मैट्रिक्स निर्धारित की गयी है- पैरामीटर संचालन के वर्ष भार(%) 30, किसानों की संख्या भार(%) 30, औसत आमदनी भार(%) 30, बाजार/उद्योग सम्बन्ध भार(%) 10 है। स्कोर बराबर होने की स्थिति में, 10000 एफ०पी०ओ० योजना के अन्तर्गत गठित एफपीओ, नैफेड, जैसी सार्वजनिक एजेंसियों के साथ पंजीकृत तिलहन से जुड़े एफ०पी०ओ० को एन०एस०सी० ओ०एस० आदि प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक निगम / निजी निगमों के लिये पात्रता मानदंड बीज, खाद्य तेल, उर्वरक क्षेत्र में कार्यरत केन्द्र या राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तथा एसईए, सोपा, एमओपीए, आईवीपीए, एनएसएआई, एफएसआईआई के साथ पंजीकृत निजी निगम निम्नलिखित पात्रता रखने पर आवेदन कर सकेंगे- औसत आमदनी (न्यूनतम वार्षिक कारोबार 10 करोड़ रूपये) होना अनिवार्य। तिलहन / खाद्य तेल क्षेत्र में अनुभव होना चाहिये। क्लस्टर विकास में पिछला अनुभव आवश्यक है। पिछले 5 वर्षों का बीज, उर्वरक, खाद्य तेल के उत्पदक के रूप में कार्य का अनुभव होना चाहिये। पिछले तीन वर्षों में करो के मामले में कोई चूक न की हो (साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य है)। खरीद सहित किसानों की मूल्य श्रंखला से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की क्षमता से संबंधित साक्ष्य अनिवार्य रूप से लगाया जाये।
उन्होंने बताया कि वैल्यू चेन पार्टनर (वी०सी०पी०) के रुप में सार्वजनिक / निजी निगमों के चयन के लिए स्कोरिंग मैट्रिक्स निर्धारित की गयी है- पैरामीटर संचालन के वर्ष भार(%) 25, औसत आमदनी भार(%) 25, तिलहन/खाद्य तेल क्षेत्र में अनुभव भार(%) 15, क्लस्टर विकास में पिछला अनुभव भार(%) 15, खरीद सहित किसानों की मूल्य श्रृंखला से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की क्षमता भार(%) 20 है।
अतः वैल्यू चेन पार्टनर (वी०सी०पी०) के रुप में कार्य करने के इच्छुक जनपद जालौन के उपरोक्तानुसार योग्यता / नियम शर्ते पूर्ण करने वाले एफ०पी०ओ० / सहकारी समिति / सार्वजनिक / निजी निगम उप कृषि निदेशक, जालौन स्थान बोहदपुरा फार्म, उरई कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 05.05.2026 को सायं 5:00 बजे तक है। उक्त से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक कार्यालय में कार्यालय अवधि में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button