जालौन

जालौन बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली सराहना

जालौन  । जालौन बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशिष्ट श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय परिवार एवं शिक्षिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 28 छात्राओं तथा इंटरमीडिएट में सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 22 छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह तथा पुरुस्कार देकर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टाप तीन छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

कालेज की प्रधानाचार्या डॉ उमा वर्मा ने छात्राओं से मन लगाकर पढाई करने व जीवन की ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि सामान्यतः सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को इस तरह प्रोत्साहित करने वाले समारोह कम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समिति प्रत्येक छात्रा के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि धनाभाव के कारण पुस्तकें क्रय करने में असमर्थ छात्राओं की सहायता की जायेगी। प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पवन कुमार अग्रवाल ने भी छात्राओं की शानदार उपलब्धियों पर छात्राओं, विद्यालय की शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्या, प्रबंधक श्री मधु सिंहल को शुभकामनाएं प्रदान की। समारोह का व्यवस्थित संचालन डॉ पदमा देवी नगायच ने किया। मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि शशिकांत द्विवेदी, पवन कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती उमा वर्मा, डॉ पदमा देवी नगायच, श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती प्रीतिमा उमराव, श्रीमती सोनम, श्रीमती मालविका श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू गौतम, रंजना भारती, नरेंद्र सिंह राठौर, कुलदीप चतुर्वेदी, आशीष सोनी, साधना याज्ञिक, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, गौरव कुमार गुप्ता, मान्या शर्मा, अर्चना लाक्षाकार, नेहा साहू ने पुरुस्कृत कर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button