
जालौन। वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना आटा क्षेत्र के ग्राम पिपरांया निवासी सुरेश पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी है और अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।



