जालौन

जालौन में पुलिस अधीक्षक का थाना डकोर पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जालौन। पुलिस अधीक्षक ने थाना डकोर का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना और भोजनालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सही रखरखाव और समय-समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर पुलिस सेवा देना प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button