जालौन

जालौन में बसपा नगर कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

हुसैन अली

जालौन। बहुजन समाज पार्टी की नगर जालौन कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में मंडल प्रभारी एडवोकेट मो. इखलाक ने नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी का सम्मान करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नई नगर कमेटी को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

घोषित पदाधिकारियों में मौलाना जुबेर राईन को नगर अध्यक्ष, शिवकुमार कुशवाहा को नगर उपाध्यक्ष, रविकांत वर्मा को नगर महासचिव तथा कमलाकांत दोहरे को नगर सचिव बनाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और नगर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि बसपा हमेशा सर्वसमाज के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

नई कार्यकारिणी के गठन और सम्मान समारोह से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button