
उरई उप कृषि निदेशक एस०के० उत्तम ने खरीफ 2026 मे विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषको द्वारा बुकिंग के उपरान्त ई-लॉटरी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध मे बताया कि खरीफ 2026 मे विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ अन्तर्गत सामान्य बीज वितरण एंव निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यो के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित / संकर) की बुंकिग विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर दिनांक 22.04.2026 से प्रारंभ कर दी गई है जिसकी कट-ऑफ तिथि 10 मई निर्धारित है। जहाँ किसान अपनी आवश्यकतानुसार निम्नलिखित योजनाओ मे बीज कि बुकिंग कर सकते है बीज वितरण हेतु कृषको का चयन ई-लाटेंरी के माध्यम से किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक ही मिनिकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषको को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारो से सामान्य बीज वितरण एंव मिनीकिट बीज वितरण वितरित किया जायेगा। योजना का नाम,फसल,अनुदान निम्न है। उन्होंने बताया कि राज्य सहायतित नि:शुल्क तिलहन बीज मिनिकिट वितरण योजना के अंतर्गत फसल तिल एवं मूंगफली में अनुदान- नि:शुल्क मिनिकिट, नि:शुल्क दलहन बीज मिनिकिट वितरण योजना के अंतर्गत फसल उड़द,मूंग,अरहर में अनुदान- नि:शुल्क मिनिकिट, उ०प्र० मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत फसल कोदो, सांवा, रागी, संकर बाजरा,संकुल ज्वार में अनुदान- नि:शुल्क मिनीकिट, मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस योजना के अंतर्गत फसल उड़द, मूंग, अरहर में अनुदान- निशुल्क मिनीकिट एवं सामान्य बीज वितरण(मूल्य की 50 प्रतिशत अनुदान पर), राष्ट्रीय खाद्य योजना एवं पोषण मिशन के अंतर्गत फसल धान, उड़द, मूंग, अरहर, संकर बाजरा, संकर ज्वार में अनुदान- सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर), त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत फसल संकर मक्का में अनुदान- सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर), कृषि विकास की योजनाएं ICDP rice के अंतर्गत फसल सामान्य धान, संकर धान, ढेंचा में अनुदान- सामान्य बीज वितरण(मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान पर) किया जाएगा।



