जालौन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत: परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हुसैन अली

जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर में 28 वर्षीय युवक अनिल अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अनिल को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनिल अहिरवार पुत्र रामबाबू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वर्ष 2019 में उसकी शादी उरई कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी क्रांति से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 5 वर्षीय पुत्र और लगभग ढाई साल की पुत्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब तीन वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जो न्यायालय तक पहुंच गया था।बुधवार शाम अनिल अपने गांव हरदोई गुर्जर से निकला था। देर रात वह अपनी ससुराल इंदिरा नगर में घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ससुराल पक्ष के लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता रामबाबू और अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर अनिल को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक गांव से ही जहर खाकर आया था। ससुराल पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button