
उरई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में बुधवार को उरई में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप Rahul Gandhi का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष Urvija Dixit ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार द्वारा की गई है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है।
सदर विधायक Gauri Shankar Verma ने कहा कि इस अन्याय के विरोध में देशभर की आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश जता रही है। वहीं विधायक Mulchand Niranjan ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



