उरई

उरई में माटी कला कारीगरों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक के लिए आवेदन शुरू

जालौन जिले के उरई से माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर.डी. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित माटी कला टूल किट्स वितरण योजना के तहत पारंपरिक कुम्हार (प्रजापति समाज) कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में जिले के 30 कारीगरों/हस्तशिल्पियों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता शर्तें:

  • आवेदक जालौन जनपद का मूल निवासी होना चाहिए
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता साक्षर होना जरूरी
  • आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो
  • वर्तमान में माटी कला (मिट्टी के बर्तन बनाने) का कार्य कर रहा हो

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माटी कला कार्य करते हुए एक फोटो

आवेदन कैसे करें:

आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upmatikalaboard.in पर जाकर “योजनाएं” विकल्प में माटी कला टूल किट्स वितरण योजना पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि के भीतर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया:

प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

संपर्क जानकारी:

अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जालौन (स्थान: नया पटेल नगर, चुर्खी रोड, कलेक्ट्रेट गेट नंबर 02 के सामने, उरई) में संपर्क किया जा सकता है।
मोबाइल नंबर: 9580503138

👉 माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए यह योजना आत्मनिर्भर बनने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button