सी-टेट में 60 छात्रों की सफलता पर टीचर कैप्सूल अकादमी में सम्मान समारोह
- चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

उरई (जालौन)। शहर के झांसी रोड स्थित जेके हाउस में टीचर कैप्सूल अकादमी द्वारा सी-टेट परीक्षा में चयनित 60 विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम डॉ अनुरागी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद शर्मा ने की। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सी-टेट में चयनित सभी 60 छात्रों को मंच पर प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के डायरेक्टर सोहन सोनी एवं संस्थापक मोहन सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन अभय और हिमांशु ने किया,जबकि अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, महिला थाना प्रभारी उमा सैनी, एसआई पूनम यादव, एसआई रजनी,अधिवक्ता अवंतिका,लक्षमण दास बाबानी,समाजसेवी अलीम सर , राकेश तिवारी, सत्यम, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



