उरई

जालौन में यातायात व्यवस्था सुधारने उतरे एसपी, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण

उरई(जालौन) पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खुद सड़कों पर उतरकर निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक जालौन ने प्रभारी यातायात के साथ नगर के प्रमुख चौराहों—जिला परिषद, अम्बेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, घण्टाघर, कोंच बस स्टैंड और जालौन चौराहा सहित कई मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और शहर में ट्रैफिक को सुगम, सरल और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button